लखनऊ: उत्तरप्रदेश में पुरानी सरकारों के सुस्त और लचर प्रशासन को खत्म करके नई व्यवस्था कायम करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जुटे हुए हैं। उन्होंने CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन और दंगे करने वाले सभी दंगाइयों को करारा सबक सिखाया था। तब उन्होंने सभी दंगाइयों की तस्वीर सार्वजनिक रूप से शहरभर में लगवाई थीं ताकि दंगाइयों से सभी सावधान रहें और उन्हें कड़ा सबक मिल सके। अब योगी आदित्यनाथ ने यही आदेश उन मनचलों के खिलाफ भी दिया है जो राह चलती महिलाओं से छेड़खानी करते हैं।
महिला पुलिस कर्मी चौराहों पर रखेंगी नजर
बताया जा रहा है कि मिशन दुराचारी के तहत योगी सरकार ने ये जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मियों को दी है। यूपी की महिला पुलिसकर्मी अब शहर के चौराहों पर नजर रखेंगी और छेड़खानी करने वालों के खिलाफ एक्शन लेंगी। इसके लिए सीएम ने आदेश जारी किये हैं। इन आदेशों के अनुसार सरेराह छेड़खानी करने वालों और आदतन से मजबूर दुराचारी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही इन लोगों के पोस्टर शहर की दीवारों पर भी लगाए जाएंगे।
सीएम के आदेशानुसार अब…
– महिलाओं से जुड़े किसी भी तरह के अपराध को अंजाम देने वाले दुराचारियों को महिला पुलिसकर्मियों से ही दंडित कराया जाएगा।
– महिला पुलिसकर्मी से ही ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई करेंगी।
– जो लोग ऐसे अपराधियों और दुराचारियों की मदद करते हैं/या करेंगे उनके भी नाम सामने लाएं जाएं।
– इन लोगों को पकड़ने के लिए और इनके खिलाफ कार्यवाई वैसे ही की जाएगी जैसे एंटी रोमियो स्क्वायड के दौरान जनपद की पुलिस ने अभियान चला कर की थी।
– इतना ही नहीं, सीएम का कड़ा आदेश है कि अगर किसी भी महिला के साथ हुई आपराधिक घटना का जिम्मेदार संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे।