![यूपी: दलित के घर बिना वारंट पड़ा भारी, महिलाओं ने की दरोगा की जमकर पिटाई | Nation One](https://nationone.tv/wp-content/uploads/2020/10/cbi_1523951578-e1601540683957.jpeg)
यूपी: दलित के घर बिना वारंट पड़ा भारी, महिलाओं ने की दरोगा की जमकर पिटाई | Nation One
एक बार फिर से उन्नाव जनपद का माखी थाना चर्चा में आ गया है। जो कुलदीप सिंह रेप प्रकरण के बाद से देश ही नही विदेश में भी काफी चर्चा में रहा है। पहले ही माखी थाना मीडिया की सुर्खियों में काफी चर्चा में रहा है। फिर भी माखी पुलिस अपनी गैरजिम्मेदाराना रवैये से बाज नही आ रही है।
जहाँ एक दलित के घर पर जबरन घुसकर माखी पुलिस के एक दरोगा ने फर्जी मुकदमो मे फसाने की धमकी दी और जबरन दवाब बनानकर गाली गलौज किया। जहाँ महिलाओं ने माखी पुलिस के स्वदेश यादव नामक दरोगा की घर के अन्दर जमकर पिटाई कर दी। वहीं पिटाई का वीडियो कैमरे मे कैद हो गया है। दरोगा को पिटता देख और जनता के बीच फंसता देख माखी पुलिस नौ दो ग्यारह हो गई। पूरा मामला
चकलवंशी पुलिस चौकी निर्माण से जुड़ा है।
यह मामला माखी की रहने वाली सुन्दारा नाम की महिला का है। जिसकी जमीन नम्बर 2609 (क) पर माखी पुलिस पर ज़बरन निर्माण कराने का आरोप है। जबकि इसी भूमि पर भूमि मालिक को जिला न्यायालय दे उक्त जमीन पर भूमि मालिक को स्टे मिला था। जिसमे शिकायतकर्ता की तरफ से माखी पुलिस के कई पुलिसकर्मी न्यायालय मे पार्टी बने थे। जिससे खुन्नस खाई माखी पुलिस ने जबरन भूमि मालिक के घर में घुसकर पुलिसिया ताकत दिखाकर वर्दी का ख़ौफ़ दिखाया और फर्जी मुकदमो मे फसाने की धमकी दि। वहीं घर मे रखे जरूरी कागजो को नष्ट किया तो कुछ कागज अपने साथ ले गए। वहीं पीटे गए दरोगा हल्का नम्बर एक के प्रभारी है जो हाल ही मे कोतवाली हसनगंज से माखी थाना आए है।
वही पीड़ित परिवार ने पुलिस से मिली धमकी के बाद अपने आधा दर्जन लोगों के साथ पुलिस कप्तान की चौखट पर जमीन की मालकिन सुंदरा की बहू पूजा ने शिकायती पत्र देकर न्याय की फरियाद लगाई है। कोर्ट में पार्टी बनाएं गए पुलिस के लोगो मे पूर्व थाना प्रभारी संतोष कुमार, दरोगा सुधाकर सिंह, वाहन चालक मोहम्मद इमरान शामिल है।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया की माखी थाने के दरोगा स्वदेश यादव अपने पुलिस बल के साथ कागजो मे अंगूठा लगवाने के लिए भूमि मालिक अनपढ़ महिला पर कई दिनों से दबाव बना रहे थे ।अंगूठा न लगाने से नाराज दरोगा आग बबूला हो गए थे।
मजे की बात तो यह रही कि अंगूठा लगाने की इंक भी साथ नही ले गई पुलिस और जब जबरन अंगूठा लगाने की जरूरत पड़ी तो आंखों में लगाने वाले काजल से अंगूठा लगाने का प्रयास किया गया। जिसके बारे मे पीड़ित महिला ने खुद बताया।