बीमारी का पता लगाएगा यह स्मार्ट फोन ऐप !

  •  सभी जांच परिणामों को भी कर सकता है स्टोर

नई दिल्ली


गुड़गांव की एक कंपनी ने एक ऐसा स्मार्टफोन ऐप बनाया है, जो हेल्थ की स्मार्ट रिपोर्ट बनाएगा। यह ऐप बीमारियों के खतरे का अनुमान लगा सकता है और उनके लक्षणों और जीवनशैली की सूचनाओं के आधार पर छिपी विकृतियों के बारे में बता सकता है।

हेल्दियन्स नाम का यह ऐप इसे इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की शरीर की मूल सूचनाओं जैसे ब्लडप्रेशर, वजन और शुगर के लेवल का पता लगा सकता है। साथ ही यह भविष्य के लिए अपने सभी जांच परिणामों को स्टोर भी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट में हेल्दियन्स के सीईओ और संस्थापक दीपक साहनी के हवाले से बताया गया है कि “पैथोलॉजी जांच में एक मेडिकल रिपोर्ट को समझना और फिर किसी के स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव को समझना हमेशा से एक चुनौती रहा है। साहनी ने बताया ‎कि हेल्दियन्स ऐप में इस परेशानी पर ध्यान दिया गया और अब लोग एक बटन के क्लिक से अपने स्वास्थ्य का पूरा ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

इस स्मार्टफोन के फीचर बीमारियों का पता लगाने में मदद करते हैं और भविष्य में होने वाली किसी बीमारी के खतरे के बारे में बताते हैं। साथ ही यह ऐप उपयोगकर्ता की जांच, लक्षणों और जीवनशैली संबंधी सूचना के आधार पर जीवनशैली और खानपान में बदलाव की सलाह देता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने उपयोगकर्ताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह केवल सिस्टम जनित सलाह है। रोग की सटीक पहचान के लिए उपयोगकर्ता को ‎‎विशेषज्ञ के पास जाने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *