टैक्सी यूनियन की हड़ताल जारी,पहाड़ों में रहने वाले लोगों को आवाजाही हुई ठप…

टैक्सी यूनियन की हड़ताल जारी

उत्तराखंड के टैक्सी यूनियन की हड़ताल आज 10 वें दिन भी जारी है। यह हड़ताल समस्त गढ़वाल मंडल से लेकर कुमांऊ मंडल में भी जारी है। जिससे अब पहाड़ों पर जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बसों के रूट को बढ़ाने के बावजूद पहाड़ों को जाने वाले यात्रियो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही अब टैक्सी चालकों ने परिवहन विभाग और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

हड़ताल को लेकर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक स्पीड गवर्नर लगाने की अनिवार्यता खत्म करने सहित उनकी अन्य मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक पूरे कुमाऊं मंडल में टैक्सी यूनियन की हड़ताल जारी रहेगी। इसके साथ ही टैक्सी चालकों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़े: शोपियां: 23 पैरा कमांडो का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा,12 कमांडो घायल..

टैक्सी चालकों का कहना है कि परिवहन विभाग के अधिकारी और पुलिस आए दिन उनका उत्पीड़न करते हैं। उस समय उनकी कोई नहीं सुनता। ऐसे में अब मिलीभगत करके दो हजार रुपये में लगने वाला स्पीड गवर्नर साढ़े सात हजार रुपये में लगया जा रहा है।