लद्दाख बॉर्डर पर एक बार फिर आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, हुई धक्का-मु्क्की

लद्दाख बॉर्डर

भारत और चीन के बीच एक बार फिर से सीमा पर टकराव की खबर सामने आई है। जहां भारत और चीन के सैनिकों के बीच धक्का मुक्की हुई है।

जानकारी के अनुसार लद्दाख में पेंगोंग झील के पास भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आए हैं। भारतीय सेना के मुताबिक, लद्दाख में पेंगोंग झील के पास भारतीय और चीनी सैनिकों में पेट्रोलिंग को लेकर कल टकराव हुआ। दोनों देशों के सैनिकों के आमने-सामने आने की वजह से ‘फेस ऑफ’ की स्थिति बन गई। देर शाम तक दोनों में संघर्ष चलता रहा। दोनों देशों के बीच संघर्ष तब शांत हुआ जब दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे वाले इलाके में साल 2017 को भी दोनों देशों के सैनिकों में झड़प हुई थी। इतना ही नहीं, डोकलाम में भी भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबरें आ चुकी हैं। डोकलाम में दोनों सैनिकों के बीच काफी दिनों तक तनातनी रही थी। करीब 70 दिनों तक एक दूसरे के सामने डटे रहने के बाद दोनों देशों के सैनिक हटे थे।

ये भी पढ़ें: दून की आयुषी बनीं देश की इकलौती छात्रा जो इंडो यूएस फैलोशिप से हुई सम्मानित…