
राज्य सरकार ने लिया किसानों की कर्जमाफी और 2500 रूपए में धान खरीदी का ऐतिहासिक फैसला: सीएम बघेल
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों सहित सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखेगी। राज्य सरकार ने किसानों की कर्जमाफी और 2500 रूपए में धान खरीदी का ऐतिहासिक फैसला लिया है। किसानों की समृद्धि और खेती के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बघेल दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम पतोरा में आयोजित हनुमान जयंती कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने यहां हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और उनसे प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
यह भी पढ़ें: अच्छी खबर: अब नए साल से उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेगी पहली पैनिक बटन वाली बस
मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों की 50 हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी निर्माण, शासकीय हाईस्कूल के हायर सेकेण्डरी में उन्नयन, शमशान घाट पहुंच मार्ग निर्माण और बंदोबस्त त्रुटि सुधार जैसी मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कलेक्टर को ग्राम मंे शिविर लगाकर बंदोबस्त त्रुटि सुधार कार्य करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।