![SSR Case : मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने वकील विभोर आनंद को किया गिरफ्तार | Nation One](https://nationone.tv/wp-content/uploads/2020/10/006b219a33157db90ebdb02efbada55bb9359a289ae983a50094bb51c159ab2e.jpg)
SSR Case : मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने वकील विभोर आनंद को किया गिरफ्तार | Nation One
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सभी को फैसले का इंतजार है। वहीं इस बीच अभिनेता की मौत मामले में न्याय मांग रहे वकील विभोर आनंद को मुबंई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार वकील विभोर आनंद को मुबंई पुलिस साइबर सेल ने 15 अक्टूबर की दोपहर दिल्ली से गिरफ्तार किया। जिसके बाद देर रात मुबंई पुलिस साइबर सेल के अधिकारी द्वारा उन्हें फ्लाइट से मुबंई लाया गया।
बता दें कि पिछले महीने की सिविल कोर्ट ने विभोर आनंद समेत कई लोगों को सुशांत सिंह मामले में अरबाज़ खान का नाम शामिल ना करने की बात कहीं थी। अदालत की तरफ से यह फैसला उस वक्त लिया गया जब अरबाज़ खान ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में अपना नाम घसीटे जाने पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा अरबाज़ खान ने यह भी कहा था कि इस मामले में सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कोई टिप्पणी या विचार नहीं साझा किए जाए।
वहीं इन सब बातों के बावजूद, विभोर आनंद ने बीते दिन सुशांत सिंह राजपूत मामले में अरबाज़ खान का नाम लिया था। बता दें कि एक लाइव यूट्यूब सेशन में उन्होंने दावा किया कि 7 जून को मुंबई स्थित जुहू के फार्महाउस में एकता कपूर द्वारा आयोजित की गई पार्टी में दिशा सालियान को लाया गया था। इसके बाद विभोर ने आरोप लगाया कि उस पार्टी में अरबाज़ खान, शोविक चक्रवर्ती, आदित्य ठाकरे समेत अन्य कई मौजूद थे।
वहीं अब इस बात से कयास लगाए जा रहे हैं कि विभोर आनंद की गिरफ्तारी इस बात के लिए हुई है कि उन्होंने सुशांत सिंह मामले में अरबाज़ खान का उल्लेख किया।