Sri Lanka Crisis: पड़ोसी देश श्रीलंका में भारी आर्थिक संकट के बीच हो रहे विरोध प्रदर्शन और जनता के आक्रोष को देखते हुए राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने देश में Emergency लागू कर दी है।
बता दें कि पड़ोसी देश श्रीलंका में सबसे खराब आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है। न पेट्रोल, न डीजल और न ही बिजली है।
जिस वजह से देश में अलग अलग जगहों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं औऱ लोग राष्ट्रपति कार्यालय तक पहुंच गए। जिसके बाद सार्वजनिक सुरक्षा अध्यादेश के प्रावधानों को लागू किया है।
जानकारी के मुताबित, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को 1 अप्रैल से पूरे देश में आपातकाल की स्थिति की घोषणा की है।

जिससे सुरक्षाबलों को तत्काल प्रभाव से संदिग्धों को गिरफ्तार करने और हिरासत लेने समेत कई अधिकार मिल गए हैं वहीं सारी शक्तियां राष्ट्रपति के पास आते ही वह पावरफुल हो गए हैं।
राजपक्षे ने सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा करते हुए असाधारण राजपत्र जारी किया।
बता दें कि राष्ट्रपति का कहना है कि श्रीलंका में एक सार्वजनिक आपातकाल हो, जिसके लिए सख्त कानूनों को लागू करना आवश्यक हो गए।
जारी आदेश में साफ कहा गया है कि यह फैसला देश की सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए लिया गया है। जो एक अप्रैल से लागू होता है।
Sri Lanka Crisis: क्या है आपातकाल नियम
आपातकाल नियमों के तहत अब राष्ट्रपति किसी भी संपत्ति पर कब्जा करने और किसी भी परिसर की तलाशी ले सकते हैं। वे किसी भी कानून को बदल या निलंबित भी कर सकते हैं।

इसे भी पढे़ – IAS Athar Aamir Khan: अपने जबरदस्त लुक्स के कारण चर्चाओं में है ये ,UPSC टॉपर टीना डाबी से हुई थी पहली शादी | Nation One
दरअसल श्रीलंका में सरकार को एक बड़ा फैसला इसलिए लेना पड़ा क्योंकि जनता गुस्से में सड़कों पर उतर आई है। जनता के गुस्से का कारण यह है कि देश में ईंधन और गैस की भारी कमी हो गई है। खाने पीने से लेकर हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं।