बेटे ने रिटायर्ड राजस्व कर्मी को मारी गोली, गंभीर घायल

मामूली कहासुनी पर बेटे ने पिता पर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर, रिवाल्वर जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हरिद्वार के निकट टिबड़ी गांव निवासी जयपाल सिंह राजस्व विभाग में प्रशासनिक अधिकारी थे। एक साल पहले ही वह सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका बड़ा बेटा विशाल घर में ही किराना दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि पिछले साल ही विशाल की शादी हुई थी, लेकिन पांच माह बाद ही पत्नी मायके चली गई और तब से वहीं है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान थे।

पिता से बार-बार पैसे मांगता था विशाल

विशाल दुकान में सामान मंगाने के लिए पिता से बार-बार पैसे मांगता था। इसे लेकर जयपाल कई बार उसे डांट देते थे। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह भी इसी बात पर दानों में विवाद हुआ। सुबह करीब सवा दस बजे विशाल ने पिता के तकिये के नीचे से लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और जयपाल सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं।

फायर की आवाज सुन परिवार के सदस्य जयपाल सिंह के कमरे की तरफ दौड़े। जयपाल सिंह को लहुलुहान पड़े थे। उन्हें तत्काल आटो से जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने विशाल को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी पीसी मठपाल ने बताया कि लाइसेंसी रिवाल्वर जयपाल का है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके व एसपी सिटी ममता वोहरा ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *