Shrikant Tyagi Case : उत्तराखंड में छिपा बैठा है श्रीकांत त्यागी, आज कर सकता है सरेंडर | Nation One

Shrikant Tyagi Case

Shrikant Tyagi Case : श्रीकांत त्यागी के नाम को पूरी दुनिया जान गई लेकिन वह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ गालीगलौच और हाथ उठाने का आरोपी श्रीकांत 4 दिनों के बाद भी फरार है।

वहीं त्यागी की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। जानकारी के मुताबिक वो हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच में कहीं पर मौजूद हैं। वहीं जांच से इस बात का पता चला है कि उन्होंने करीब 10 बार अपने मोबाइल को ऑन और ऑफ किया है।

Shrikant Tyagi Case : श्रीकांत त्यागी की तलाश तेज

साथ ही हरिद्वार में एक सीसीटीवी कैमरे में श्रीकांत त्यागी को देखा गया है। नोएडा पुलिस की सात टीम ऋषिकेश और हरिद्वार के आसपास मौजूद हैं। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की तलाश तेज कर दी है।

वहीं श्रीकांत त्यागी के आवास में हुए अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई हो सकती है। बताया जाता है कि सोमवार को ही कॉमन एरिया और पार्किंग में किए गए अवैध निर्माण को गिराया जाएगा।

Shrikant Tyagi Case : श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मोर्चा

आपको बता दें कि श्रीकांत त्यागी नोएडा की एक सोसायटी में एक महिला को भद्दी गालियां देने को लेकर निशाने पर आ गया था। सोशल मीडिया में श्रीकांत त्यागी के बीजेपी से जुड़े होने की खबरें सामने आने के बाद हंगामा शुरु हुआ।

बीजेपी ने इस बात का खंडन किया कि श्रीकांत त्यागी उनकी पार्टी का सदस्य है। वहीं यूपी पुलिस और नोएडा प्रशासन ने भी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

Shrikant Tyagi Case : आज कोर्ट में सरेंडर कर सकता है श्रीकांत त्यागी

पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को अरेस्ट करने की कोशिश की गई लेकिन वो भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने उसकी गाड़ी को सीज कर दिया। इसके बाद आज नोएडा विकास प्राधिकरण ने आज श्रीकांत त्यागी के घर के अतिक्रमण वाले हिस्से को तोड़ दिया है।

माना जा रहा है कि लगातार बढ़ते दबाव और कार्रवाई से परेशान श्रीकांत त्यागी आज किसी भी समय कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। यूपी, उत्तराखंड के अलग अलग इलाकों में श्रीकांत त्यागी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Also Read : CISF Constable Firing : जादूगर के पास सीआईएसएफ जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत | Nation One