
शर्मनाक लापरवाही: मसूरी में अस्पताल का दरवाजा बंद था तो महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म
मसूरी: मसूरी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उस समय देखने को मिली जब शनिवार सुबह एक महिला ने मसूरी के सरकारी अस्पताल के बाहर ही बच्चे को जन्म दिया। जिससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया है। वही महिला के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वे सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंचे लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण डाक्टर नहीं मिले। महिला का प्रसव होने के करीब आधे घंटे बाद डाक्टर और स्टाफ पहुंचा मौके पर पहुंचा।
यह भी पढ़ें: निर्भया कांड के 6 साल बीत जाने के बाद आज भी समाज में कोई बदलाव नही!!!
मसूरी से करीब चार किमी दूर खट्ट पानी निवासी महिला को शनिवार भोर से ही प्रसव पीड़ा हो रही थी। सुबह करीब साढ़े सात बजे परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, मगर वहां पर ताला लटका हुआ था। परिजन कविता और अंजलि ने बताया कि वह डाक्टर और अस्पताल स्टाफ को ढूंढते रहे, मगर कोई नहीं मिला। इस बीच प्रसूता ने अस्पताल के गेट पर ही बच्ची को जन्म दे दिया।
यह भी पढ़ें:रामनगर में सड़क पर आया हाथियों का झुंड, करीब एक घंटे तक रहा हाईवे जाम
इसके बाद उन्होंने जच्चा-बच्चा को संभाला। हंगामा होने के करीब आधे घंटे बाद डाक्टर वहां पहुंचीं, तब जच्चा और बच्चा को भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि वह प्रसूता को लेकर शुक्रवार को भी अस्पताल आए थे, मगर डाक्टर ने कहा कि अभी डिलीवरी में समय है। इस पर वह घर लौट गए। आरोप लगाया कि चिकित्सक ने पूर्व में प्रसूता को देहरादून ले जाने को भी कहा था।