
16 सितंबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
वृष: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी लेकिन पड़ोसी या किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। अतिथि का आगमन होने की संभावना है।
मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
कर्क: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है।
सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास आशातीत सफलता देगा। धर्मगुरु या माता का सहयोग मिलेगा।
कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी प्रियजन से भेंट होगी।
तुला: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बाधा आ सकती है। माता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी महिला रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।
धनु: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होगी।
मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।
कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
मीन: संबंधों में निकटता आएगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा।