Russia Ukraine War : यूक्रेन को मिला IAEA का साथ, परमाणु केंद्रों के लिए करेगा बड़ी मदद | Nation One

Russia Ukraine War

Russia Ukraine War : अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा है कि आईएईए यूक्रेन के परमाणु केंद्रों में कर्मचारियों के लिए सहायता और समर्थन हेतु एक कार्यदल की स्थापना करेगी। चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एनपीपी) के विशेषज्ञ मिशन का नेतृत्व करने वाले ग्रॉसी 26 अप्रैल को यूक्रेन पहुंचे।

यह भी पढ़ें : CM Yogi Visit : तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगे CM योगी, पैतृक गांव पंचूर भी जाएंगे | Nation One

उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “आईएईए यूक्रेन के परमाणु स्थलों को सुरक्षित रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे सहायता और सहायक कर्मचारियों के समन्वय के लिए एक कार्य समूह का गठन करेगी।”

Russia Ukraine War : इतिहास में सबसे खराब परमाणु दुर्घटना

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ पहले ही रेडियोलॉजिकल आकलन करने और सुरक्षा उपायों की निगरानी प्रणालियों को बहाल करने के लिए उपकरणों का पहला बैच यहां ला चुके हैं।

यह भी पढ़ें : CBSE Board Exams : आमिर खान ने बच्चों को दिया खास मैसेज, लिखा मजेदार डायलॉग | Nation One

ग्रॉसी ने चेर्नोबिल एनपीपी में 36 साल पहले घटित घटना के पीड़ितों की स्मृति को भी सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि चेर्नोबिल बिजली संयंत्र 26 अप्रैल, 1986 को दुर्घटना घटित हुई थी, जिसे इतिहास में सबसे खराब परमाणु दुर्घटना माना जाता है।

यह भी पढ़ें : Elon Musk News : Twitter के बाद अब खरीदेंगे Coca-Cola! खुद ट्वीट कर दी जानकारी | Nation One