RBI भरेगी सरकारी खजाना, केन्द्र को देगी 2.11 लाख करोड़ रुपए का डिविडेंड, पढ़ें | Nation One

RBI : भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपए के लाभांश (डिविडेंड) का भुगतान करने का ऐलान किया। यह रकम पिछले साल की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आरबीआई ने 87,416 करोड़ रुपये का डिविडेंड सरकार को दिया था। गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में आयोजित RBI के केंद्रीय निदेशक मंडल की 608वीं बैठक में Dividend भुगतान का निर्णय लिया गया।

RBI : 608वीं बैठक में Dividend भुगतान का निर्णय

बैठक में केंद्र सरकार को अधिशेष के रूप में 2,10,874 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने को मंजूरी दी गई। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि सरकार के अनुमान से भी दोगुना पैसा मिलने से सरकार को अपना राजकोषीय घाटा कम करने में मदद मिलेगी।

कोटक महिंद्रा की मुख्य अर्थशास्त्री उपासना भारद्वाज ने कहा कि सरकार को RBI से अतिरिक्त राजस्व मिलने से फिस्कल डेफिसिट 0.4% तक कम करने में मदद मिलेगी। 2024-25 के लिए सरकार ने फिस्कल डेफिसिट (fiscal deficit) का टारगेट GDP का 5.1% यानी 16.85 लाख करोड़ रुपए तय किया है।

RBI की ओर से सरकार को दी गई राशि

वर्ष सरप्लस

2016-17 30,659

2017-18 50,000

2018-19 1,76,051

2019-20 57,128

2020-21 99,122

2021-22 30,307

2022-23 87,416

2023-24 2,10,874

Also Read : NEWS : गोल्ड लोन लेने वाले हो जाएं सावधान, RBI ने किया ये बड़ा ऐलान, पढ़ें | Nation One

अलर्ट, भारतीय बैंकों पर मंडराया साइबर अटैक का खतरा, पढ़ें | Nation One 

NEWS : शराब घोटाले से बचने के लिए केजरीवाल ने पानी की तरह बहाया गया पैसा, इन्हें दिए 21.50 करोड़ | Nation One