Pandit Sukharam: देश में टेलिफोन क्रांति लाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का 94 साल की उम्र में निधन, AIIMS में थे भर्ती | Nation One

pandit sukhram

Pandit Sukharam: हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है।

बता दें कि यह जानकारी उनके पोते आश्रय शर्मा ने मंगलवार की रात सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर दी है। उन्होंने लिखा कि अलविदा दादा जी, अब आपका फोन कभी नहीं आएगा।

इसे भी पढ़े – Dehradun: दून की शान घंटाघर की सांसे फिर थमती नजर आई, पढ़े पूरी खबर। Nation One

जानकारी के अनुसार 94 वर्षीय पंडित सुखराम को बेहतर इलाज के लिए हिमाचल प्रदेश से दिल्ली लाकर 7 मई को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

Pandit Sukharam: हिमाचल प्रदेश में शौक की लहर

वहीं उनके निधन पर शोक जताते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

                         
पंडित सुखराम के निधन पर दुख जताते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, “मंडी से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम जी के देहांत की खबर सुनकर दु:खी हूं। राजनीतिक क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार जनों को हिम्मत प्रदान करे। ओम शांति!”

बताया जा रहा है कि पंडित सुखराम को इसी महीने 4 मई को मनाली में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें मंडी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें शनिवार को दिल्ली लाया गया। हिमाचल प्रदेश से दिल्ली लाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 7 मई को सरकारी हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाया था।

वह अपने आप में एक बड़ी हस्ती थे। केंद्र की नरसिम्हा राव सरकार में संचार मंत्री थे और वे पांच बार विधानसभा और तीन बार लोकसभा के सदस्य भी रहे थे।

इसे भी पढ़े – Bollywood News: रणवीर सिंह स्टार ‘Cirkus’ की रिलीज डेट OUT, नया पोस्टर देख फैंस हुए एक्साइटेड | Nation One

बता दें कि 2011 में उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में पांच साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। यह मामला 1996 का था, जब वे संचार मंत्री थे। वहीं सुखराम के बेटे अनिल शर्मा मंडी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं।