14 अक्टूबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

राशिफल

मेष: सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परन्तु रहन-सहन में असहज रहेंगे।

वृष: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आय की स्थिति अभी यथावत रहेगी।

मिथुन: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परन्तु परिवार में अशान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कर्क: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह: वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

कन्या: धैर्यशीलता में कमी आयेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

तुला: मानसिक शान्ति रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। परन्तु अभी खर्च भी अधिक रहेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक: पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

धनु: मन अशान्त रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मकर: आत्मसंयत रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी नवीन कार्य की योजना बन सकती है। आय की स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ: भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

मीन: आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।