ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

NEWS : गैंगस्टर मुख्तार अंसारी गाजीपुर के कब्रिस्तान में दफन, जनाजे में उमड़ी भीड़ | Nation One

NEWS : उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का शव शुक्रवार देर रात गाजीपुर स्थित उसके पुश्तैनी आवास पर पहुंचा। उसके जनाजे में भारी भीड़ जुटी, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मुस्तैद हैं। थोड़ी देर में मुख्तार को कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इससे पहले समाजवादी पार्टी समेत अन्य दलों के नेता उसके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।

सपा विधायक और मुख्तार के भतीजे मोहम्मद सुहैब अंसारी ने कहा- अनुरोध है कि मर्यादा बनाए रखें। सभी को उन्हें देखने का मौका मिलेगा। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक के चलते गुरुवार रात मौत हो गई थी। कल पोस्टमार्टम के बाद शव को 26 गाड़ियों के काफिले के साथ बांदा से गाजीपुर लाया गया।  

NEWS : आचार संहिता लागू

गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने कहा है कि आचार संहिता लागू है, इसलिए लोग शांति के साथ अंतिम यात्रा पूरी करें। नियमों का उल्लंघन होने पर प्रशासन कार्रवाई करेगा।

इससे पहले योगी सरकार ने मुख्तार की मौत के बाद सुरक्षा के मद्देनजर गाजीपुर-मऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी थी। बता दें कि मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा था। अलग-अलग मामलों में उसे दो बार उम्रकैद हो चुकी थी। उसके खिलाफ 65 से अधिक मामले लंबित थे।

Also Read : NEWS : सैलून में बाल सीधा करवाना महिला को पड़ा भारी, क्रीम से किडनी हो गई खराब | Nation One

Public Notice
MDDA ADD

खबरें और भी