Nagpur Voilence : कौन है नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान? हिंसा भड़काने समेत लगे ये आरोप | Nation One

Nagpur Voilence : महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया था। जिसमें देर राक अज्ञात लोगों मे दुकानों में तोड़फोड़ और वाहनों में आग लगा दिया था। इस दौरान जमकर पथराव भी किया गया। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। वहीं हिंसा के बाद से कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

वहीं हिंसा को लेकर FIR में पुलिस द्वारा नए-नए खुलासे किए जा रहे है। साथ ही पुलिस ने हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. फहीम पर आरोप है कि उसने कुछ कट्टरपंथी लोगों को इकट्ठा कर सुनियोजित तरीके से हिंसा भड़काने का कार्य किया था। जिसके बाद अब उसपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी फहीम शमीम खान ने पिछले साल 2024 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें वह हार गया था।

जानकारी के लिए बता दें कि नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने 17 मार्च को प्रदर्शन किया था। जिसके बाद कुछ अराजक तत्वों द्वारा ये अफवाह फैलाई गई कि प्रदर्शन के दौरान धार्मिक चिन्ह वाले चादर को जलाया गया। अफवाह फैलने के बाद इसको लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ जिसने हिंसक रूप लेते हुए कई गाड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही हिंसा में आम जनता और कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए।

वहीं हिंसा के मामले में पुलिस द्वारा अभी तक तीनों थानों में 6 FIR दर्ज की गई है। और 51 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही 1250 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज करा गया है, जिसमें से अभी तक केवल 100 से 200 लोगों की पहचान हो पाई है। वहीं ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर वीडियो-फोटो वायरल करने वालों की भी पुलिस की साइबर यूनिट जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे 100 से 150 CCTV कैमरों के भी फुटेज की जांच चल रही है।