Myanmar Earthquake: म्यांमार में बीते दिन आया भूकंप देश में अभी तक का सबसे विनाशकारी भूकंप था। भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.7 रही और गहराई करीब 10 किलोमीटर थी। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 11:50 पर आया। जिसके बाद भूकंप के केंद्र और आसपास के कई इलाकों ने हाहाकार मच गया।
भूकंप के बाद म्यांमार में कई आफ्टरशॉक्स भी आए। वहीं भूकंप के झटके नेपाल, थाईलैंड, भारत, चीन और वियतनाम में भी महसूस किए गए। भूकंप की वजह से म्यांमार में भारी तबाही हुई है। कई इमारतें ध्वस्त हो गई, सड़कों पर गड्ढे हो गए, कई गाड़िया सड़कों में दब गए।
वहीं इमारतों के ध्वस्त होने से कई लोग उनके नीचे दब गए। भूकंप की वजह से थाईलैंड में भी काफी नुकसान हुआ है। साथ ही भूकंप के बाद म्यांमार की सेना ने 6 बड़े शहरों में इमरजेंसी की घोषणा कर दी।
Myanmar Earthquake : अभी तक 700 लोगों की मौत
म्यांमार में आए अभी तक के सबसे भयंकर भूकंप में अब तक करीब 700 लोगों की मौत हो गई है। सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि मारने वालों का आंकड़ा 694 तक पहुंच गया है और अभी इसके और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। वहीं थाईलैंड में भी भूकंप की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है। जिस वजह से म्यांमार और थाईलैंड दोनों में मारने वालों का आंकड़ा 700 पार हो गया है।
जानकारी के लिए बता दे कि भूकंप की वजह से म्यांमार और थाईलैंड में करीब 1700 से जायदा लोग घायल हो गए है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं कई घायलों की स्थिति बहुत गंभीर बताई जा रही है।
Also Read : Earthquake : पहाड़ से मैदान तक भूकंप से डोली धरती, 5.5 रही तीव्रता | Nation One