Mulayam Singh Funeral : मुलायम सिंह यादव का आज सैफई में अंतिम संस्कार, उमड़ रही लोगों की भीड़ | Nation One
Mulayam Singh Funeral : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर नुमाइश ग्राउंड पंडाल ले जाया जा रहा है। जहां उनके समर्थक उनके अंतिम दर्शन कर पाएंगे।
Mulayam Singh Funeral : उमड़ रही लोगों की भीड़
पूर्व सीएम के अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का आने का सिलसिला लगातार जारी है। सभी लोग अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए सैफई पहुंचे रहे है।
लोगों की उमड़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सैफई महोत्सव पंडाल की तरफ जाने वाले हर रास्ते पर गाड़ियों के आवागमन को रोक दिया है।
Mulayam Singh Funeral : UP की सियासत के एक युग का अंत
मुलायम सिंह यादव के निधन के साथ ही उत्तर प्रदेश की सियासत के एक युग का अंत हो गया है। 82 वर्षीय नेता ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार सुबह अंतिम सांस ली।
नेता जी यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। मुलायम सिंह यादव के अस्पताल में भर्ती होने के दिन से ही उनसे मिलने वालों का तांता लगा हुआ था।
Mulayam Singh Funeral : 7 बाद MP बन चुके थे मुलायम
मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। उनके पिता सुघर सिंह यादव एक किसान थे।
उत्तर प्रदेश की राजनीति हो देश की राजनीति, मुलायम सिंह यादव को प्रमुख नेताओं में गिना जाता हैं। वे तीन बार उत्तर प्रदेश के सीएम रहे।
साथ ही वो केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुलायम सिंह 10 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद भी चुने जा चुके हैं।
Also Read : Mulayam Singh Yadav : नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, 82 की उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा | Nation One