#MeToo: आलोक नाथ का प्रोड्यूसर विनता नंदा पर पलटवार, किया मानहानि का केस
मुंबई : कई महिलाओं ने बॉलीवुड अभिनेता आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस सबको देखते हुए आलोक नाथ ने भी आगे का कदम उठाया है। आलोक नाथ प्रोड्यूसर विनता नंदा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है।
ज़रूर पढ़ें : असम के शुक्लेश्वर घाट में हुआ बम धमाका, चार लोग घायल, पुलिस ने शुरू की छानबीन
बता दें कि शुक्रवार को आलोक नाथ ने कोर्ट को एक शिकायती पत्र लिखकर कहा था कि वह पुलिस को आरोपों की जांच करने का आदेश दे। आलोक नाथ ने अंधेरी मेट्रोपॉलियन कोर्ट में लिखित शिकायत कर कहा कि वह पुलिस को उन सब सोशल मीडिया पोस्ट्स की जांच का आदेश दे, जिसमें उनके ऊपर आरोप लगाए गए हैं और उन्हें बदनाम किया गया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि अगर उनकी इस शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया गया तो उन्हें होने वाली गंभीर हानि और जख्मों का कभी पैसों के रूप में मुआवजा नहीं दिया जा सकेगा।
बता दें कि आलोक नाथ को FWICE ने कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। उनसे 10 दिन में जवाब मांगा गया है। विनता के आरोपों का आलोक नाथ ने खंडन किया है। सूत्रों की मानें तो उनकी लीगल टीम कानूनी कार्रवाई करने का मन बना रही है। तमाम आरोपों में फंसने के बाद आलोक नाथ की तबीयत बिगड़ गई है। 1-2 दिन में वे या उनके वकील इस पूरे मामले पर बयान दे सकते हैं।