मौसम ने फिर बदली करवट, राजधानी सहित कई जिलों में छाए बादल, बर्फबारी और बारिश के आसार

मौसम ने फिर बदली करवट, राजधानी सहित कई जिलों में छाए बादल, बर्फबारी और बारिश के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में शुक्रवार को समूचे प्रदेश में जहां मौसम साफ रहा तो वही इसी के साथ शनिवार को मौसम ने फिर से प्रदेश के कई हिस्सों में अपनी करवट बदल ली है। मौैसम के करवट बदलने से समूचे प्रदेश में कभी धूप तो कभी बादल छा रहे हैं,जिससे तापमान में भी गिरावट आ रही है। वही इसी के साथ पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण अब मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। वही इसी के साथ राजधानी देहरादून में भी शनिवार की सुबह से ही मौसम ने अपनी करवट बदल ली है।

यह भी पढ़ें: विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर देहरादून में दिखा जश्न, लोगों ने ढोल नगाड़े बजाकर की खुशी जाहिर

जिससे आज समूचे देहरादून में बादल छा रखे हैं। वही मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार हालांकि फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन सोमवार से एक बार फिर से पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। वही दून व मसूरी में शुक्रवार को मौसम साफ रहा, लेकिन शनिवार रात से एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। जिससे बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना बन रही है। दून का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। उत्तरकाशी और देहरादून के चकराता क्षेत्र में आठ सड़कों पर आवागमन बहाल कर लिया गया है। हालांकि अभी गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे क्रमश: हर्षिल और फूलचट्टी में बंद हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ के थल-मुनस्यारी मार्ग पर चौथे दिन भी आवागमन बाधित है।