
मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले 24 घंटो में बारिश,ओलावृष्टि और तेज आंधी के आसार…
देहरादून: उत्तराखंड में जहां सुबह की हल्की सी बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है तो वही इसके साथ ही कड़ाके की ठंड का भी अहसास होने लगा है। वही मौसम विभाग के अनुसार रविवार से 24 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने और झक्कड़ की भी संभावना है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की वर्षा और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। विभाग की मानें तो शनिवार से मौसम करवट बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ओलावृष्टि और आंधी आने की संभावना है। जबकि, उत्तराखंड के अनेक स्थानों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। शुक्रवार को सुबह से चटख धूप खिली हुई थी।
यह भी पढें: उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं भारी हिमपात..
न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। शनिवार दोपहर बाद मौसम बदलेगा और अगले चौबीस घंटे में ओलावृष्टि या आंधी आने की संभावना है। जबकि, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है। बताया कि ओलावृष्टि, हल्की बारिश और आंधी के कारण दो से तीन डिग्री तक अधिकतम तापमान गिरेगा। तापमान गिरने के कारण ठंड का एहसास होगा। रविवार दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा।