30 मार्च राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन….
मेष: स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।
वृष: आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। पाविारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में कमी आ सकती है।
मिथुन: परिवार में सुख शान्ति रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
कर्क: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में इच्छाविरूद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
सिंह:आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
कन्या: मन में निराशा एवं अंसन्तोष के भाव रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। भाई-बहनों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
तुला: जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है।
वृश्चिक: आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों के वैचारिक मतभेद बढ़ सकते है। स्थान परिवर्तन हो सकता है।
धनु: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी। परिवार की समस्याओं में कुछ कमी आएगी। सन्तान को कष्ट रहेगा।
मकर: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भवन के रख-रखाव तथा साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं।
कुंभ: माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। वाहन-सुख में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन: अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं।