आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन कहे जाने वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। उनका 15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम में जन्म हुआ था। आज उनकी जंयती के अवसर पर देश के कई दिग्गजो ने उन्हें सलाम करा हैं। देश के प्रधानमंत्री से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों ने ट्वीट के जरिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया।
बता दें कि, विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. कलाम को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया था। डॉ. कलाम की लोकप्रियता और योगदान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके जन्मदिन यानी 15 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र हर साल विश्व छात्र दिवस के तौर पर मनाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. कलाम को याद करते हुए लिखा कि, डॉ. कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत राष्ट्रीय विकास के प्रति अपने अमिट योगदान को कभी नहीं भूल सकता, जैसा कि एक वैज्ञानिक और भारत के राष्ट्रपति के रूप में है। उनकी जीवन यात्रा लाखों लोगों को ताकत देती है।
Tributes to Dr. Kalam on his Jayanti. India can never forget his indelible contribution towards national development, be it as a scientist and as the President of India. His life journey gives strength to millions. pic.twitter.com/5Evv2NVax9
— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2020
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर नमन। एक विजनरी लीडर, भारत के स्पेस और मिसाइल प्रोग्राम को गढ़ने वाले, जो हमेशा ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते थे। विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है।”
Remembering Bharat Ratna Dr. APJ Abdul Kalam on his jayanti. A visionary leader and architect of India's space & missile programmes, who always wanted to build a strong and self-reliant India. His immortal legacy in the field of science and education is an epitome of inspiration. pic.twitter.com/QzPW7IDMWs
— Amit Shah (@AmitShah) October 15, 2020