महाराष्ट्र चुनाव 2019: रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा सहित इन सेलिब्रिटीज ने किया मतदान
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। अब जनता किसके हाथ में सत्ता की चाबी सौंपती है इसका पता 24 अक्तूबर को चलेगा। चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। वहीं लोकतंत्र के इस महाकुंभ में आहुति देने के लिए सेलिब्रिटीज भी वोटिंग बूथों पर पहुंचने लगे हैं।
यूपी के गोरखपुर से बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने मुंबई के गोरेगांव से वोट डाला।अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने अंधेरी (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र में वोट देने पहुंचीं।
#MaharashtraAssemblyPolls: Actor & BJP MP from Gorakhpur (UP) Ravi Kishan & actress Padmini Kolhapure cast their votes at polling booths in Mumbai's Goregaon & Andheri (West) constituency, respectively. pic.twitter.com/U1tKD18sYM
— ANI (@ANI) October 21, 2019
मुंबई की अंधेरी पश्चिम विधानसभा में अभिनेत्री शुभा खोटे ने अपना वोट डाला।
Mumbai: Actress Shubha Khote after casting her vote for the Andheri West constituency. #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/mr5ATyZZIY
— ANI (@ANI) October 21, 2019
अभिनेत्री लारा दत्ता और महेश भूपति वोट देने के बाद कैमरे में कैद हुए।
अभिनेता आमिर खान ने बांद्रा (पश्चिम) में मतदान किया।
Mumbai: Actor Aamir Khan arrives to cast his vote at a polling booth in Bandra(West), says 'I appeal to all citizens of Maharashtra to come out and vote in large numbers'. #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/3VwbrEm3LM
— ANI (@ANI) October 21, 2019
क्रिकेट के भगवान कहलान वाले सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजली और बेटे अर्जुन के साथ बांद्रा (पश्चिम) के पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
Mumbai: Sachin Tendulkar, wife Anjali and their son Arjun after casting their vote at a polling booth in Bandra (West). #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/SCMPcCOy03
— ANI (@ANI) October 21, 2019
फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ लातूर स्थित पोलिंग बूथ में मतदान करने पहुंचे।
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड पंचायत चुनाव रिजल्ट अपडेट: मतगणना शुरू, यहां देखें अब तक किस-किस को मिली जीत