
रुड़की: डेंगू ने ले ली दूल्हे की जान, खुशियां मातम में बदली
रुड़की: क्या बीती होगी उस परिवार में जिसका बेटा चंद दिनों बाद ही दूल्हा बनाने वाला था लेकिन शादी के कुछ दिन पहले ही डेंगू ने उसकी जान ले ली। इस दर्द का अंदाजा शायद ही हम या आप लगा भी नहीं सकते है। डेंगू राज्य में कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशे विफल होती हुई नज़र आ रही है। डेंगू से मरने वालों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।
4 नवंबर को होनी थी शादी…
वहीं रुड़की से मामला सामने आया है जहां डेंगू के चलते युवक की हो गई है। मृतक की पहचान लुकमान के रूप में हुई है। उसका इलाज मेरठ में चल रहा था। बताया जा रहा है कि 4 नंवबर को लुकमान की शादी होने वाली थी। परिवार वाले शादी की तैयारी कर रहे थे लेकिन इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
लुकमान की मौत के बाद पूरे गांव में दहशत…
जानकारी के अनुसार पनियाला निवासी लुकमान (23), पुत्र सादा टेंट की दुकान पर काम करता था। परिजनों ने लुकमान का निकाह रुड़की से सटे रामपुर निवासी युवती से किया था। कार्यक्रमानुसार 4 नवंबर को लुकमान को बारात लेकर रामपुर जाना था। परिजनों संग लुकमान भी शादी की तैयारियेां में जुटा था। इसी बीच लुकमान को बुखार आ गया। परिजनों ने इसे सामान्य बुखार माना लेकिन टेस्ट कराने के बाद डेंगू की पुष्टि हुई। परिजनों लुकमान को इलाज के लिए देहरादून, सहारनपुर ले गए लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां शनिवार सुबह करीब छह बजे लुकमान ने दम तोड़ दिया। लुकमान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं लुकमान की मौत के बाद पूरे गांव में एक बार फिर से डेंगू की दहशत बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र चुनाव 2019: रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा सहित इन सेलिब्रिटीज ने किया मतदान