
Love Jihad : अफजल ने राहुल बनकर फंसाया, फिर रेप कर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव | Nation One
Love Jihad : यहाँ एक नाबालिक लड़की ने अफजल नाम के युवक पर राहुल बनकर दुष्कर्म करने और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अक्सर देखा गया है कि उत्तराखंड में लव जिहाद के मामले सामने आते रहते हैं जो देवभूमि के लिए चिंता का विषय है। इन सब घटनाओं से देवभूमि उत्तराखंड की छवि लगातार खराब हो रही है। प्रदेश के सितारगंज से एक नाबालिक लड़की ने मुस्लिम युवक पर रेप कर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने बताया है कि युवक ने खुद को हिन्दू बताते हुए उसके साथ प्रेम सम्बन्ध बनाए। बाद में हकीकत सामने आने पर पीड़िता ने युवक और उसके परिवार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
Love Jihad : अफजल ने राहुल बनकर प्रेमजाल में फंसाया
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि चार साल पहले वार्ड 2 के निवासी अफजल अहमद ने खुद को राहुल बताकर उसे प्रपोज़ किया। उस समय पीड़िता नाबालिक थी और कुछ दिन बात वह उसकी बातों में आकर उससे प्यार करने लगी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि पिछले साल 27 नवंबर 2023 को आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया जिसके बाद उसे उसकी असली पहचान का पता चला।
Love Jihad : पूरे परिवार पर धर्म परिवर्तन का आरोप
पीड़िता ने अफजल और उसके पूरे परिवार पर बंधक बनाने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता ने आगे बताया कि अफजल और उसके भाई इकरार अहमद ने पीड़िता को एक कमरे में कैद कर दिया और उस पर शादी करने और इस्लाम अपनाने का दबाव डाला।
पुलिस ने अब अफजल अहमद, इकरार अहमद, उनके पिता अबरार अहमद और मां पर उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बीते बुधवार को पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया और सरकड़ा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Also Read : Love Jihad में फंसाकर छात्रा का दुष्कर्म करता रहा मुस्लिम युवक, फिर करने लगा ब्लैकमेल | Nation One