देश में अब तक 20 लाख 29 हजार से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। संक्रमण से ठीक होने वालों की दर 96.91 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 13 हजार से अधिक लोग संक्रमण से ठीक हुए।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अब तक 1 करोड 3 लाख 59 हजार से अधिक मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। देश में कोविड से प्रभावित लोगों की संख्या तेजी से घट रही है। इस समय 1 लाख 76 हजार सक्रिय मामले हैं जो कुल मामलों का केवल 1.65 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कल हुई 137 मौतों को मिलाकर अब तक 1 लाख 3 हजार 724 लोग इस महामारी का शिकार हो चुके हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने बताया कि विभिन्न प्रयोगशालाओं में कल 5 लाख 50 हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई। देश में अब तक 19 करोड 36 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।