यूपी के शाहजहांपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष की अपनी ही रिवाल्वर से अचानक गोली चलने से वह घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में लगी हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव की रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई, जो उनके पैर में जाकर लग गई जिससे वह घायल हो गए। फौरन ही उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष को गोली लगने की खबर से मेडिकल कॉलेज में पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित तमाम भीड़ जमा हो गई। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता ने बताया कि अजय का रिवाल्वर गाड़ी में रखा हुआ था। वह रिवाल्वर को अपनी गोट में लगा ही रहे थे की तभी अचानक से गोली चल गई। जिससे वह घायल हो गए। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष को ऑपरेशन थियेटर में भर्ती करा दिया गया। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि अब उनकी हालत ठीक है।