Karnataka Assembly Election Result : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती एक घंटे के रुझान में कांग्रेस को बढ़ती मिलती नजर आ रही है। कांग्रेस यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जबकि भाजपा दूसरे नंबर है। जेडीएस तीसरे नंबर पर है।
रुझानों में कांग्रेस को मिली बढ़त को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का जश्न शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता भागड़ा करते नजर आए।
कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटें है। यहां बहुमत का आंकड़ा 113 है। एक घंटे की वोटों की गिनती के बाद कांग्रेस बहुमत हासिल कर चुकी है। कांग्रेस इस समय 113 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 80 से नीचे पहुंच चुकी है। जेडीएस 17 सीटों पर आगे है। अन्य के खाते में 3 सीटें जाती दिख रही हैं।
Karnataka Assembly Election Result : कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट्स की बड़ी बातें-
- पूर्व सीएम कुमारस्वामी रामनगर की चन्नापटना विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं।
- कनकपुरा सीट से कांग्रेस के डीके शिवकुमार आगे चल रहे हैं।
- भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नेता जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से पीछे चल रहे हैं।
Karnataka Assembly Election Result : कुमारस्वामी बोलें- दो-तीन घंटे करें इंतजार
काउंटिंग के बीच जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि दो तीन घंटे का इंतजार कर लीजिए सब साफ हो जाएगा।
उन्होंने उन खबरों का खंडन कर दिया था, जिसमें कहा जा रहा था कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने जेडीएस से संपर्क किया।
Karnataka Assembly Election Result : कर्नाटक में हम स्थिर सरकार बनाएंगेः कांग्रेस नेता
इधर गिनती के बीच कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने बंगलुरु में कहा कि हमें विश्वास है कि हम 130 सीटों को पार करेंगे और कर्नाटक में एक स्थिर सरकार बनाएंगे। कर्नाटक के लोग कांग्रेस की सरकार चाहते हैं, वे देश की सबसे भ्रष्ट सरकार को बदलना चाहते हैं।
Also Read : MCD Election : शुरुआती रुझानों में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच बराबर टक्कर | Nation One