जोशीमठ: जंगल में घास काटने गई महिला को भालू ने खून से किया लहुलुहान, हालात गंभीर

जोशीमठ: जंगल में घास काटने गई महिला को भालू ने खून से किया लहुलुहान, महिला की हालात गंभीर

जोशीमठ: चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में भालू का आंतक लगातार जारी है। पूरे क्षेत्र में भालू के आंतक से लोग साये में जी रहे हैं। वही आपको बता दें कि इस भालू के आंतक से न केवल नगर व ग्रामीण क्षेत्र बल्कि सेना व आईटीबीपी भी दहशत मे है। वही भालू ने बीते दिनों में पहले तो दिनदहाड़े एक कर्नल को बुरी तरीके से घायल किया था। वही एक बार फिर गांव में भालू का आंतक दिखा। बता दें कि भालू ने सेलंग गांव की एक महिला को बुरी तरह से खून से लहूलुहान कर दिया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेस अस्पताल रेफर किया गया है। इस पूरी घटना के बाद आस-पास के लोग सहमे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: ऐसी ही स्थिती है पहाड़ों की, कंधे पर मरीज को लादकर मीलों पैदल चलते हैं लोग…

बता दें कि सेलंग गाॅव की 29वर्षीय मुन्नी देवी पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। भालू ने मुन्नी देवी को जबडा सहित शरीर के कई अंगो को नोच डाला है। मुन्नी देवी के चिल्लाने के बाद साथी महिलाओ व ग्रामीणों ने किसी तरह मुन्नी देवी को भालू के चुंगल से छुडाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ पंहुचाया। जहाॅ प्राथमिक उपचार के बाद मुन्नी देवी को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रैफर कर दिया है।