चैन्नई: इसरो ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से आज सुबह 9.27 पर भारतीय रॉकेट पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल (पीएसएलवी) द्वारा इलेक्ट्रॉनिक इंटेलीजेंस उपग्रह, एमिसैट का प्रक्षेपण किया जाएगा। एमिसैट का प्रक्षेपण रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के लिए किया जा रहा है। दुश्मन पर नज़र रखने के लिहाज से भी एमिसैट काफी महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें: अखिलेश सिंह की मौजूदगी में मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव आज भरेंगे पर्चा
इस मिशन के तहत पहली बार इसरो पृथ्वी की तीन कक्षाओं में उपग्रह स्थापित कर अंतरिक्ष संबंधी प्रयोग करेगा। एमिसैट उपग्रह का मकसद विद्युतचुंबकीय माप लेना है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि प्रक्षेपण की उलटी गिनती सुबह छह बजकर 27 मिनट पर शुरू हो गई थी।
यह भी पढ़ें: गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज गोपेश्वर दौरे पर, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा को संबोधित
एजेंसी के अधिकारियों ने बताया था कि चार चरणों वाला पीएसएलवी-सी45 श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्चपैड से सोमवार को सुबह नौ बजकर 27 मिनट पर प्रक्षेपित किया जाएगा। इस मिशन के जरिये अंतरिक्ष एजेंसी के हिस्से में कई पहली चीजों का श्रेय आएगा जहां वह विभिन्न कक्षाओं में उपग्रह स्थापित करेगी और समुद्री उपग्रह अनुप्रयोगों समेत कई अन्य पर कक्षीय प्रयोग करेगी।