IPL 2022 की शुरुआत अब जल्द होने वाली है। अब सभी क्रिकेट फैंस का इंतज़ार लगभग खत्म हो चुका है। आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत अगले महीने यानी मार्च में होने जा रही है।
इस बड़े टूर्नामेंट के आगाज की तारीखों का ऐलान भी हो गया है। अब IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा। बता दें कि, आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च यानी अगले महीने से होगी।
वहीं इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में गुरुवार को यह बड़ा फैसला लिया गया है।
मुंबई में खेले जाएंगे 15 मैच IPL काउंसिल की बैठक के दौरान ये फैसला लिया गया है कि इस लीग स्टेज में मुंबई में 55 समेत पुणे में 15 IPL के मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा।
इस लीग के सभी मुकाबले सिर्फ 4 क्रिकेट स्टेडियमों पर होंगे। वानखेड़े स्टेडियम समेत डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मुकाबले जबकि ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम पर भी 15 ही मुकाबले खेले जाएंगे।
हालांकि, अभी प्ले ऑफ मुकाबलों की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। ऐसा होगा IPL 2022 का फॉर्मेट! इस IPL 2022 में इस बार 10 टीमें ने हिस्सा लिया है इसमें 2 टीमें नई शामिल हुई हैं।
इसे देखते हुए BCCI ने इस टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बदलाव भी किया है। इस बार के IPLके लिए 10 टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया गया है। ग्रुप ए में 5 और ग्रुप बी में भी 5 टीमें शामिल हैं।