Adani Group में निवेश करना LIC को पड़ा महंगा, इतने करोड़ रुपये का हुआ नुकसान | Nation One
Adani Group : अडानी और हिंडनबर्ग का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। 24 जनवरी को पेश की गई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने गौतम अडानी को काफी नुकसान पहुंचाया है। इस रिपोर्ट का असर अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 24 जनवरी से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
गौतम अडानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नीचे की तरफ खिसकते हुए 29वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अडानी की कंपनियों में LIC ने भी निवेश किया हुआ है जिसके कारण अब LIC पर भी असर देखने को मिल रहा है।
गौतम अडानी की कंपनियों में LIC को निवेश करना भारी पड़ता नजर आ रहा है। अडानी ग्रुप की कंपनियों में लगातार हो रही गिरावट के कारण बीते 50 दिन में ही देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी को लगभग 50 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
Adani Group : 50 दिन पहले LIC का हाल
खबरों की मानें तो LIC ने गौतम अडानी की कंपनियों में काफी निवेश किया हुआ है। 31 दिसंबर 2022 को LIC का निवेश 82970 करोड़ रुपए था। 23 फरवरी 2023 को इसकी कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। अब 23 फरवरी को LIC की शेयरों में निवेश वैल्यू कम होकर 33242 करोड़ रुपए रह गई है।
Adani Group : अडानी के शेयरों में आई गिरावट
अडानी Enterprises के शेयरों में 64.10 प्रतिशत का घाटा देखने को मिला है।
Adani Total Gas के शेयरों की कीमत में 80.68 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
Adani Green Energy के शेयरों में 73.50 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
अडानी Transmission के शेयरों में 74.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
अडानी Power के शेयरों में 48.40 फीसदी की गिरावट आई है।
NDTV के शेयरों में 41.80 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
Ambuja Cement, Adani Wilmar, Adani Ports और ACC के शेयरों में लगभग 28 फीसदी से 40 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है।
Also Read : Adani Group की खत्म नहीं हो रही दिक्कतें, भारी नुकसान के बीच हाथ से निकली बड़ी डील | Nation One