Commonwealth Games 2022 में खुला भारत का खाता, संकेत सरगर ने जीता पहला सिल्वर पदक | Nation One

Commonwealth Games

Commonwealth Games 2022 में दूसरे दिन भारत को पहला पदक मिला। भारत की झोली में पहला पदक वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने डाला है। संकेत सरगर ने सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया है।

हालांकि, वे गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर सकते थे, लेकिन फाइनल में दूसरे प्रयास के दौरान वे चोटिल हो गए। चोट के बावजूद वे तीसरे प्रयास के लिए आए, लेकिन भार उठाने से उनकी वो चोट और भी ज्यादा गंभीर हो गई।

Also Read : Javed Akhtar Defamation Case : कंगना रनौत का मुंबई कोर्ट से आग्रह, बहन रंगोली का बयान करें दर्ज | Nation One
Also Read : Delhi Liquor Policy : दिल्ली के शराब शौकीनों को झटका, खत्म होने वाले हैं बंपर छूट वाले अच्छे दिन | Nation One

Commonwealth Games 2022 : कुल 248kg का भार उठाया

संकेत सरगर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन 55 किलो की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के फाइनल में 135kg के क्लीयर जर्क के साथ कुल 248kg का भार उठाया।

वहीं, मलेशिया के अनीक ने 142kg क्लीयर जर्क के साथ 249kg भार उठाया और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में श्रीलंका ने कांस्य पदक हासिल किया है।

Also Read : Prayagraj News : अतीक अहमद के छोटे साहबजादे का सरेंडर, 50 हजार का इनामी बदमाश है अली अहमद | Nation One
Also Read : Ratna Pathak Shah Controversy: विवादों में घिरीं एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह, करवा चौथ को बताया अंधविश्वास, लोगों ने दिखाया आइना | Nation One