मुंबई में ‘निर्भया’ जैसी घटना, रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, मौत | Nation One

मुंबई के साकीनाका इलाके से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। इलाके में 30 वर्षीय युवती के साथ निर्भय जैसी दरिंदगी की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साकीनाका इलाके में युवती के साथ टेंपो के भीतर रेप किया गया है।

रेप के बाद महिला की जमकर पिटाई की गई और उसके निजी अंगों पर लोहे की रॉड से हमला किया गया है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

बता दें कि पुलिस महिला के होश में आने के बाद उनका बयान लेने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि घटना के कुछ ही घंटों के बाद ही 45 वर्षीय आरोपी मोहन चौहान को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह के समय पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है।

जिसके बाद पुलिस की महिला का पता लगाने को मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जांच के अनुसार, महिला के साथ रेप किया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया।

यह घटना रोड के किनारे खड़े एक टेंपो के भीतर हुई। अधिकारी ने यह भी बताया कि टेंपू के भीतर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस के द्वारा कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन चौहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 376 के तहत मामला दर्ज किया। आगे की जांच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला की हालत बहुत ज्यादा नाजुक थी, जिसके बाद उनका ऑपरेशन किया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया था।

जानकारी के अनुसार डॉक्टर्स का कहना है महिला के निजी अंग में लोहे का सरिया डालने की वजह से आंत बाहर आ गई थी। डॉक्टर्स का कहना है कि महिला जब तक स्टेबल नहीं होती, तब तक दूसरे अस्पताल में शिफ्ट नहीं कर सकते थे।