तेज रफ्तार वाहन ने स्कूली बच्चे को कुचला, मौत

नगर में बेकाबू शक्तिमान वाहन ने सातवीं के छात्र को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चालक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। मामले में एसपी ने आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने चालक को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक सेंट फ्रांसिस स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ने वाला छात्र को तेज रफ्तार शक्तिमान वाहन ने कुचल दिया। पिथौरागढ़ चुंगी के पास हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वाहन चालक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ जाएंगे। सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंच गए।

आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने के दिए आदेश

इस दौरान एसपी ने पुलिस को आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने शक्तिमान चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसेक वाहन को भी सीज कर दिया गया। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से तेज रफ्तार डंपरों व शक्तिमान पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *