ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Haridwar : भूमि खरीद घोटाले में CM धामी की सख्त कार्रवाई, चार अधिकारी निलंबित!
Haridwar : हरिद्वार नगर निगम द्वारा सराय गांव में 38 बीघा भूमि की खरीद में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। इस जमीन को ₹52 करोड़ में खरीदा गया, जो बाजार मूल्य से कहीं अधिक बताया जा रहा है। इस खरीद में सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं।

Haridwar : मुख्यमंत्री धामी ने दिए जांच के आदेश

हरिद्वार की नवनियुक्त महापौर किरण जैसल द्वारा इस मामले को उठाए जाने के बाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल जांच के आदेश दिए। नगर आयुक्त की रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर, प्रदेश के गन्ना और चीनी विभाग के सचिव रणवीर सिंह चौहान को विस्तृत जांच सौंपी गई।

Haridwar : चार अधिकारी निलंबित

जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों में अधिशासी अधिकारी श्रेणी-2 (प्रभारी सहायक नगर आयुक्त) रवीन्द्र कुमार दयाल, सहायक अभियंता (प्रभारी अधिशासी अभियंता) आनंद सिंह मिश्रवाण, कर एवं राजस्व अधीक्षक लक्ष्मीकांत भट्ट और अवर अभियंता दिनेश चन्द्र काण्डपाल शामिल हैं। इन सभी को निलंबित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ वित्त अधिकारी निकिता बिष्ट से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Haridwar : अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

सेवा विस्तार पर कार्यरत सेवानिवृत्त सम्पत्ति लिपिक वेदपाल की संलिप्तता पाए जाने पर उनका सेवा विस्तार समाप्त कर दिया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जांच के आधार पर आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। Also Read : अब Haridwar Kumbh 2027 की तैयारी, धामी सरकार ने दिए निर्देश | Nation One

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed