इस दिन शुभ मुहूर्त पर खोले जाएंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

इस दिन शुभ मुहूर्त पर खोले जाएंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

देहरादून: विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट 7 मई को अक्षय तृतीय के दिन 1.15 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में तीर्थयात्रियों के लिए खोले जाएंगे। इससे पहले इसी दिन गंगोत्री धाम के कपाट भी दोपहर 11.30 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इससे पहले छह मई को तय मुहूर्त 12.35 बजे गंगा जी की डोली यात्रा अपनी शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा से गंगोत्री के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ें: देहरादून: घर से स्कूल जा रहे थे छात्र, लेकिन रास्ते में एक हादसे ने ले ली जान

रात्रि विश्राम भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर में किया जाएगा और अगले दिन तय मुहूर्त पर गंगोत्री पहुंचकर मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट के बाद यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान से खोले जाएंगे।