बिहार की राजधानी पटना से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। राजधानी पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के सिपारा के चार दरिंदो ने वहशियत की सारी हदे पार कर दी।
हवश की भूख मिटाने के लिए एक गर्भवती महिला को भी नही छोड़ा। सिपारा में छह महीने की गर्भवती महिला खाना खाने के बाद बाहर टहल रही थी। तभी चार दरिंदे जबरजस्ती महिला को पकड़ कर सूनसान खेत की तरफ खींच कर ले गए। चारो ने महिला के साथ रेप किया और वहां से फरार हो गए।
मौके पर ही जीआरपी ने भाग रहे बदमाशों में दो को पकड़ लिया वहीं दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। महिला ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जबरन दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित कुमार और विकल कुमार के रुप में हुई है। जो कि सिपारा के विशुनपुर पकड़ी के रहने वाले हैं। अन्य दो फरार दरिंदो की छानबीन में पुलिस लगी हुई है।