BBC Documentary पर विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- 1984 दंगों पर डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनीं | Nation One
BBC Documentary : बीते कई दिनों से बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” को लेकर देशभर में बवाल देखने को मिला था। इतना ही नहीं बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर खूब सियासत भी हुई।
देशभर में बवाल मचने के बाद भारत सरकार ने इस प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री को यूट्यूब चैनल से हटा दिया था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने डॉक्यूमेंट्री की कड़ी आलोचना की थी। इसी बीच विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” पर रिएक्शन दिया है।
BBC Documentary : डॉक्यूमेंट्री को लेकर बड़ा बयान
उन्होंने डॉक्यूमेंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। विदेश मंत्री ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री के बहाने राजनीति हो रही है। भारत के चुनाव लंदन,न्यूयॉर्क से लड़े जा रहे है।
बीबीसी ने अभी तक 1984 सिख दंगों पर डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाई गई है। न्यूज़ एजेंसी ANI से खास बातचीत करते हुए उन्होंने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की भर्त्सना की है।
BBC डॉक्यूमेंट्री पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, आपको क्या लगता है कि ये BBC डॉक्यूमेंट्री अचानक आया है। मैं ये बताना चाहता हूं कि चुनाव का समय भारत और दिल्ली में शुरू हुआ हो या नहीं, लेकिन न्यूयॉर्क और लंदन में जरूर शुरू हो गया है।
आगे उन्होंने कहा, ”किसी दूसरे माध्यम का इस्तेमाल कर राजनीति की जा रही है। आप किसी के मान सम्मान को धक्का पहुंचाने का काम कर रहे हैं और कहते हैं कि ये सत्य के लिए केवल एक खोज है जिसे हमने 20 साल बाद इस समय पर लाने का फैसला किया है।”
Also Read : BBC Documentary पर बैन के खिलाफ SC में याचिका दर्ज, 6 फरवरी को होगी सुनवाई | Nation One