पहली बार किसी महिला एथलीट को मिलेगा पद्म विभूषण, वहीं 9 महिला एथलिट को मिलेगा पद्म सम्मान

महिला एथलिट

देश और दुनियाभर में भारत के तिरंगे का खेल जगत में मान बढ़ाने वाली बेटियों के सम्मान के लिए खेल मंत्रालय ने एक बढ़ा कदम उठाया है। खेल मंत्रालय द्वारा छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन महिला बॉक्सर Mc Mary Kom का नाम पद्म विभूषण के लिए नामित किया गया है।

भारतीय खेल के इतिहास में पहली बार…

भारतीय खेल के इतिहास में पहली बार महिला एथलिट को देश का दूसरा सबसे बढ़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण देने के सिफारिश की गई है। मैरीकॉम को 2013 में पद्म भूषण और 2006 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।

2015 में सिंधु को पद्मश्री से सम्मानित…

वहीं हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाली पीवी सिंधु के नाम का प्रस्ताव मंत्रालय ने देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण  के लिए किया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब पीवी सिंधु का नाम इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। इससे पहले 2017 में भी उनके नाम की सिफारिश की गई थी , लेकिन वह अंतिम सूची में जगह नहीं बना पाई थी। साल 2015 में सिंधु को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

साथ ही खबरों की मानें तो खेल मंत्रालय ने 9 महिला एथलीट के नाम पद्म सम्मान के लिए भेजें हैं। मुक्केबाज मैरीकॉम और सिंधु के अलावा ये है लिस्ट…

  • कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट,
  • टेबल टेनिस की नई सनसनी मनिक बत्रा
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर
  • हॉकी कप्तान रानी रामपाल
  • पूर्व निशानेबाज सुमा शिरूर
  • पर्वतारोही जुड़वा बहनें ताशी व नुंगशी मलिक।

ये भी पढ़ें: भैंस के बाद अब आजम खान पर बकरी चोरी का मुकदमा दर्ज…