पहाड़ों की रानी मसूरी में जमकर हुई ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट

पहाड़ों की रानी मसूरी में जमकर हुई ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। मौसम के करवट बदलने से उत्तराखंड के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे आज सुबह से ही कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि प्रदेश के कुछ इलाकों में आज धूप भी खिली हुई है तो वही इसी के साथ ऊंची-ऊंची चोटियों में हुई बर्फबारी की वजह से सर्द हवाएं चल रही है। जिससे कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। वही इसी के साथ पहाड़ों की रानी मसूरी में आज सुबह जमकर ओलावृष्टि हुई। जिसके बाद जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने 22 फरवरी तक अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी कार गिरी नहर में, पांच की मौत, 3 घायल

वही मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में इस दौरान फिर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के पहाड़ी जनपदों की बात करें तो उत्तरकाशी, चमोली रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों में 21 फरवरी को भारी हिमपात होने की चेतावनी दी गई है। जिससे प्रदेश के मैदानी जनपदों में भी एक बार फिर तापमान गिर सकता है।