Exit Polls 2022: राकेश टिकैत के गढ़में 58 में से 50 सीटें भाजपा को मिल रही, एग्जिट पोल का दावा | Nation One

Exit Polls 2022

Exit Polls 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2020 में तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में राजधानी दिल्ली की चार सीमाओं (शाहजहांपुर, टिकरी, सिंघू और गाजीपुर) पर एक साल चला किसानों आंदोलन अप्रभावी साबित होता दिख रहा है।

बता दें कि एग्जिट पोल की पुष्टि कर रहे हैं। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 334 सीटें मिल रही हैं।

 दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर ग्लोबल स्टडीज के इस सर्वे में बीजेपी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर 50 सीटें मिल रही हैं।

Exit Polls 2022: किसान आंदोलन का नही दिखा प्रभाव

जबकि इस क्षेत्र को किसान आंदोलन के प्रभाव वाला इलाका कहा जाता था। इसके बावजूद इस सर्वेक्षण से स्पष्ट होता है कि राकेश टिकैत और किसान आंदोलन दोनों ही यहां अप्रभावी रहे है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के एग्जिट पोल में भी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

इसे भी पढे- UP Kidnapping: छोटे भाई का अपहरण कर मांगे 40 लाख, जानिए कैसे हुआ खुलासा | Nation One

किसान आंदोलन की शुरुआत से ही किसान नेता राकेश टिकैत भाजपा पर लगातार हमलावर रहे हैं। बता दें कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-एनसीआर के बार्डर पर चले किसान आंदोलन ने सालभर तक लोगों को बहुत परेशान किया। वहीं कई लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी तो काम धंधे भी प्रभावित हुए।