Haridwar में 31 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, इन कंपनियों में मिलगी नौकरी | Nation One
24 Aug, 2024 Nation One News 145
Haridwar : रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरिद्वार में 31 अगस्त, 2024 को प्रातः 10.00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर, हरिद्वार में एक दिन के रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किरबी कंपनी सिडकुल और मारुति सुजुकी कंपनी आएंगी। और अभ्यर्थियों का चयन आईटीआई एपरेंटिसशिप एवं स्टूडेंट ट्रेनीे हेतु किया जायेगा।
Haridwar : किरबी कंपनी
किरबी कंपनी के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता- फिटर, वेल्डर, इलैक्ट्रीशियन होना आवश्यक है। किरबी कंपनी में रिक्तियों की संख्या लगभग 57 है। और आयु सीमा 20-30 वर्ष है।
Haridwar : मारुति सुजुकी कंपनी
मारुति सुजुकी कंपनी की भर्ती के लिए योग्यता- दसवीं में 50 प्रतिशत अंक सहित उत्तीर्ण होना आवश्यक है। मारुति सुजुकी में रिक्तियों की संख्या 200 हैं। और इन भर्ती के लिए आयु सीमा 18-20 वर्ष निर्धारित की गई है।
Haridwar : पंजीकरण होना अनिवार्य
इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 31 अगस्त 2024 को प्रातः 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार राजकीय आईटीआई कैम्पस, हरिद्वार में अपने शैक्षिक योग्यता के साथ मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा और 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ आ सकते हैं। अभ्यर्थियों का उत्तराखंड सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण होने के साथ-साथ भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल www.ncs.gov.in पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। रोजगार मेले हेतु अभ्यर्थी अपना पंजीकरण नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल www. ncs. gov.in पर कर सकते है।
Also Read : Haridwar : ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर महिला ने रची प्रेमी के अपहरण की साजिश, गिरफ्तार | Nation One