Dehradun : मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लगने से मचा हड़कंप, CS ने दिए जांच के आदेश | Nation One

Dehradun

Dehradun : सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में अचानक आग लगने से सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी लगते ही सचिवालय कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। जानकारी के अनुसार आग की वजह से किसी तरह की जान हानि नहीं हुई है।

Dehradun : मुख्यमंत्री कार्यालय में अचानक से आग

जानकारी के लिए बता दें कि देहरादून स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में अचानक से आग लग गई। मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लगने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि जिस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लगी उस समय अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन वहां मौजूद थे।

Dehradun : AC में शॉर्ट सर्किट

मुख्यमंत्री कार्यालय में सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लगने का कारण AC में शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। मौके पर जुटी टीम आग के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Weather Update : उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर हो सकती है झमाझम बारिश | Nation One