Wednesday October 4, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Gujarat
  3. Cyclone Biparjoy से गुजरात में मची भीषण तबाही, मानसून में होगी देरी, पढ़ें | Nation One
 Cyclone Biparjoy से गुजरात में मची भीषण तबाही, मानसून में होगी देरी, पढ़ें | Nation One
Gujarat

Cyclone Biparjoy से गुजरात में मची भीषण तबाही, मानसून में होगी देरी, पढ़ें | Nation One

June 16, 2023 1278

Cyclone Biparjoy : अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने पहले तो मानसून को तय समय सीमा में केरल में आने से रोका और अब बताया जा रहा है कि इसकी वजह से अन्य राज्यों में भी देरी से ही मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

यह ऐसा समय है, जब मैदानी इलाकों में खरीफ की फसलों की बुआई और रोपाई के लिए बारिश की बहुत जरूरत होती है। ऐसे में अगर सही समय पर वर्षा नहीं होगी तो किसानों की फसलों पर प्रभाव पड़ना तो तय है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून आने वाले तीन सप्ताह तक काफी कमजोर रहेगा।

Cyclone Biparjoy : मानसून में होगी देरी

मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि अरब सागर के दक्षिणी हिस्से में जब चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पनप रहा था तो उसी समय भारत में मानसून भी दस्तक दे रहा था। बिपरजॉय के मजबूत होते ही मानसून उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम तटों से आगे की ओर नहीं बढ़ पाया है।

बंगाल की खाड़ी में अनुकूल स्थितियां पैदा नहीं हो पा रही हैं, इसी वजह से मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी हो गई है। आईएमडी के मुताबिक, बिपरजॉय ने मानसूनी हवा में नमी के स्तर में कमी ला दी है।

इसी वजह से मैदानी इलाकों में अभी जहां बारिश होनी चाहिए थी, वहां पर मौसम साफ दिख रहा है और लू की संभावनाएं बनी हुई हैं।

Cyclone Biparjoy : चक्रवाती तूफान 6 जून को अरब सागर में उठा

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 6 जून 2023 को अरब सागर में उठा था और शुरुआती 48 घंटे की भीतर ही इसने विकराल रूप धारण कर लिया था। शुरुआती 6 दिनों तक ये कराची की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन अब रास्ता बदलकर गुजरात की तरफ बढ़ चुका है।

बता दें कि 12 जून की दोपहर 12 बजे तक ये गुजरात के पोरबंदर से 320 किमी दूर था। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जून को बिपरजॉय गुजरात के तटीय इलाकों से टकराया।

Cyclone Biparjoy : गुजरात में मचाई तबाही

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है। हालांकि अब बताया जा रहा है कि तूफान के कमजोर पड़ने की उम्मीद है क्योंकि यह शुक्रवार को राजस्थान में अपना रास्ता बना रहा है। इसने अब तक कम से कम 22 लोगों को घायल कर दिया है।

इसकी वजह से गुजरात के भावनगर जिले में पिता और पुत्र की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तेज हवाओं से बिजली के खंभे तबाह हो गए और 524 पेड़ भी गिर गए हैं। खंभों के गिरने की वजह से गुजरात के करीब 940 गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है।

बता दें कि पाकिस्तान के तटीय क्षेत्र गुरुवार को हाई अलर्ट पर थे और 82,000 से अधिक लोगों को दक्षिणी सिंध प्रांत में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया क्योंकि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पूर्व- उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया है और अब कराची से लगभग 245 किमी दक्षिण, थाटा से 200 किमी दक्षिण की दूरी पर स्थित है।

Also Read : Cyclone Biparjoy : खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान, इस दिन तक गुजरात पहुंचने का अनुमान | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttarakhand

उत्तराखंड की तरफ बढ़ रहा Cyclone Biparjoy, गुजरात

by nationone_author June 17, 2023

Cyclone Biparjoy : अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र में तबाही मचाने के बाद राजस्थान

Gujarat

Cyclone Biparjoy : खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान, इस

by nationone_author June 12, 2023

Cyclone Biparjoy : अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय खतरनाक होता रहा है। ताजा खबर यह है कि इसका

West Bengal

कुछ घंटें में Biparjoy Cyclone लेगा विकराल रूप,

by nationone_author June 11, 2023

Biparjoy Cyclone : देश में एक बार फिर से चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। इस बार बंगाल की

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : नाबालिक प्रेमी को लेकर फरार

Uttarakhand

Uttarakhand : डॉ. बनने के बाद शादी

Uttarakhand

Earthquake : पहाड़ से मैदान तक भूकंप

Uttarakhand

Uttarakhand : मामूली विवाद में चाचा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy