कांग्रेसियों ने तीन दिन से जलापूर्ति ठप होने पर किया प्रदर्शन

नगर में तीन दिन से जलापूर्ति ठप होने से गुस्साए कांग्रेसियों ने जल संस्थान के कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर जल संस्थान के कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी। शहर को हाल ही में चालू की गई आंवलाघाट पेयजल योजना से जलापूर्ति की जा रही थी। वहीं पुरानी योजना से भी लोगों को पानी मिल रहा था। आवंलाघाट योजना के लिए बनाए गए टैंक में गाद आने से इससे जलापूर्ति रोक दी गई। वहीं, पुरानी योजना से शहर के अधिकांश हिस्सों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है।

कई इलाकों में तो तीन दिन से भी जलापूर्ति नहीं हुई। इससे गुस्साए कांग्रेसियों ने जल संस्थान कार्यालय का किया घेराव। सुबह 11 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कांग्रेसी जुलूस के साथ जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदर्शन करते हुए जल संस्थान पर नगर की पेयजलापूर्ति में अनियमितता का आरोप लगाया।

जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की दी चेतावनी

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि नगर के अधिकांश हिस्सों में तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। जिन स्थानों पर पानी आ रहा है वह पीने योग्य नही है। ईई जल संस्थान स्टेशन छोड़ कर बाहर है। जनता परेशान है। उन्होंने गुरुवार से आपूर्ति बहाल नही होने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *