कांग्रेस की अधिकार रैली, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस ने विकासनगर में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ अधिकार रैली निकाली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नगर पालिका परिषद में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रैली की अगुवाई करते हुए विकासनगर पालिका कार्यालय से रैली का शुभारंभ किया। बड़ी संख्या में बाइकों पर सवार होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मेन बाजार होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसील कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने कहा कि नगर पालिका के लिए स्वीकृत बजट पर भाजपा सरकार आते ही काम नहीं हो रहा है। इस बजट से कई विकास कार्य विकासनगर में होने थे, लेकिन भाजपा सरकार आने से सारे काम रुक गए हैं। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल और राष्ट्रपति को एसडीएम विकासनगर के माध्यम से ज्ञापन भेजा।

पुलिस प्रशासन ने रुकवाया अवैध निर्माण

ऋषिकेष में खदरी खड़कमाफ में ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को पुलिस प्रशासन ने रुकवाया और पुश्ता बना रहे श्रमिकों को मौके से खदेड़ दिया। औचक कार्रवाई से कब्जाधारियों में खलबली की स्थिति रही।न्याय पंचायत श्यामपुर के खदरीखड़क माफ में सरकारी भूमि को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास पिछले कई दिनों से चल रहा था। स्थानीय प्रशासन से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

पंचायत सदस्य खदरीखड़क माफ वीरेंद्र रयाल ने बताया कि मामले में बीते बुधवार प्रभारी उपजिलाधिकारी कुश्म चैहान से शिकायत लिखित रूप से की। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।पंचायत सदस्य ने बताया कि प्रभारी
उपजिलाधिकारी के निर्देश पर श्यामपुर चैकी पुलिस गुरुवार को मौके पर पहुंची और ग्राम समाज की भूमि पर किए जा रहे अवैध पुश्ता निर्माण कार्य को रुकवाया और श्रमिकों को खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *